स्वच्छता में सेवा संग मनाया माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस-जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं जनसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

स्वच्छता में सेवा संग मनाया माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस-जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर दी जन्मदिवस की शुभकामनाएंसेवा संकल्प अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ सैकड़ों स्वच्छता मित्रों ने लिया स्वच्छ एवं स्वस्थ अलीगढ़ बनाने का संकल्पएक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का दिया संदेशजिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं नगर आयुक्त ने स्वच्छता मित्रों के साथ किया श्रमदान-कचरा डलाव घर को किया विलोपितयशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76 में जन्मदिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारतयशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं जनसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गुरुवार को नगर निगम द्वारा गुलर रोड पंपिंग स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एवं अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम अधिकारियों ने स्वच्छता मित्रों के साथ श्रमदान करते हुए गूलर रोड समीप लंबे समय से संचालित बड़े कचरा डलाव घर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए कचरा डलाव स्थल को विलोपित कर स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया गया।नगर निगम के गूलर रोड पंपिंग स्टेशन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता में श्रमदान अभियान के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले इस देशव्यापी अभियान का स्वच्छता के प्रति सेवा करने के संकल्प के साथ जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ



