अलीगढ़

14 दिवसीय गणेश महोत्सव में गूंजे हनुमान जी के जयकारे, हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ

पांचवें दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में चल रहे 14 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव में भक्ति की अविरल धारा बह रही है। इसी क्रम में महोत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।मंदिर के महंत विनय नाथ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस दिव्य पाठ में हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया। सुंदरकांड पाठ के मधुर स्वरों से पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने भक्ति-भाव से सुंदरकांड का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि गणेश महोत्सव में सुंदरकांड पाठ करने से विघ्नों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इस अवसर पर मंदिर के मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया कि 14 दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के हजारों श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दीपक वार्ष्णेय,दिलीप सैनी,कपिल वार्ष्णेय,आदि

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!