अलीगढ़

नोरंगाबाद छावनी रोड को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत-अवैध अतिक्रमण पर जल्द होगी कार्रवाई

वार्ड संख्या 9 एवं 17 स्थित नौरंगाबाद क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अवैध स्थाई अतिक्रमण पर नगर निगम ने लगाए लाल निशान

नोरंगाबाद क्षेत्र को ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से मिलेगी जल्द निज़ात

नगर आयुक्त के एक्शन पर नोरंगाबाद छावनी रोड पहुँची नगर निगम संपत्ति टीम-मौके पर एक दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण पर हुई लाल निशान की कार्यवाही

बीते माह जून में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने तथा स्थानीय जनता एवं पार्षदों द्वारा प्रतिदिन अवगत कराई जा रही जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड संख्या 9 एवं 17 स्थित नौरंगाबाद क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। मौके पर स्थानीय पार्षदो व लोगों द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के कारण नौरंगाबाद छावनी रोड पर एंबुलेंस और वाहनों आवागमन में काफी सुविधा हो रही है, इस संबंध में नगर आयुक्त को लोगों ने अवैध अतिक्रमण की हटवाए जाने का अनुरोध किया था।

 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षद की शिकायत व स्थानीय समस्या का संज्ञान लेते हुए संपत्ति विभाग को नोरंगाबाद छावनी रोड के आस पास अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

नगर आयुक्त के निर्देशो पर नगर निगम संपत्ति विभाग व प्रवर्तन टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नौरंगाबाद छावनी रोड पर लगभग 2 दर्जन से ज्यादा अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम से निज़ात दिलाने का लगातार प्रयासरत है। नौरंगाबाद छावनी रोड में अतिक्रमण की शिकायत के क्रम में संपत्ति विभाग को स्थलीय जांच कर अवैध अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे। आज की कार्रवाई में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए हैं। चिन्हांकन के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!