अलीगढ़

गमंच पर दिखेगी मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा, अलीगढ़ में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन

अलीगढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अलीगढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को नाटक के माध्यम से मंच पर जीवंत किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर भाजपा अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।नाटक में सेवा, समर्पण, अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को भावनात्मक एवं सहज अंदाज में दर्शकों के सामने रखा जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम आम लोगों तक सेवा और सुशासन के संदेश को पहुंचाने का माध्यम बनेगा।भाजपा की ओर से बताया गया कि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाट्य मंचन और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित करने की योजना है।कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर राकेश सिंह तथा सह-संयोजक प्रदीप चौधरी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अवध सिंह बघेल, ठाकुर सुरेश सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र राजपूत, रामू शर्मा, श्यामू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!