गणेश महोत्सव के आठवें दिन सजा माता का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गणेश चतुर्थी महोत्सव के आठवें दिन आज सुबह 11 बजे भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया

अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर पर चल रहे 14 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के आठवें दिन आज सुबह 11 बजे भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत यजमान शंभू दयाल वार्ष्णेय और साधना वार्ष्णेय ने विधि-विधान से पूजन करके की। माता की चौकी का आयोजन दिलीप एंड पार्टी द्वारा कराया गया।भजनों से बांधा समा
चौकी में आई प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी शर्मा ने सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने “कजरारे-कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैना…” भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मंदिर में बैठे हर भक्त को झूमने पर मजबूर कर दिया।उनके बाद भजन कलाकार शोभित शर्मा ने मंच संभाला। उन्होंने “मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी” और “मुझे मां से गिला, बेटियां क्यों पराई होती हैं…” जैसे भावुक भजनों से माता के दरबार में ऐसा समा बांधा कि कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।पूरा कार्यक्रम मंदिर के महंत विनय नाथ जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है।इस अवसर पर जिगर वर्मा, रवि वर्मा, दीपक वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।



