अलीगढ़

अगले 1 माह में शहर की सड़कों को मिलेगी कचरे से निज़ात-शहर के कचरा पॉइंट को हटाने की तेज़ी से क़वायद हुई शुरू

शहर की स्वच्छता में दाग़नुमा कचरा डलाव पॉइंट जल्द होंगे ख़त्म -बदलेंगी शहर की स्वच्छता की तस्वीर

नए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन से बदले की शहर की सफाई व्यवस्था-नगर आयुक्त ने नये कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन स्थलों का किया भौतिक सत्यापनशहर की स्वच्छता को बदलने का नगर आयुक्त ने उठाया बीड़ा-नगर निगम स्वास्थ्य विभाग व निर्माण विभाग जुटा नए ट्रान्सफर स्टेशनों के निर्माण मेंशहर को कचरा मुक्त व जीरो वेस्ट बनने के लिए जुटे नगर आयुक्त-अधीनस्थों को अगले 1 माह की डेडलाइनशहर की स्वच्छता में दाग़नुमा सड़क पर जगह-जगह कचरा डलाव घरों से आने वाले 1 माह में बड़ी राहत शहर वासियो को मिलने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण और शहर की स्वच्छता में बदलाव के लिए इस कार्य को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जगह जगह कचरे के डलाव पॉइंट के कारण आम नागरिकों को गन्दगी व उनसे पनपने वाली बीमारियों से सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की इस जटिल व पुरानी समस्या को जड़ से ख़त्म करने की क़वायद को अब और तेज़ कर दिया है। इस समस्या के ख़ात्मे के लिए नगर निगम शहर में अपनी ज़मीन पर पहले चरण में 5 बड़े कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कर रहा है जिनमे 4 कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण का कार्य नगर निगम निर्माण व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युद्ध स्तर पर किया जा रहा है 1 ट्रांसफर स्टेशन के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम भूमि का सत्यापन करते हुए जल्द इसका निर्माण भी शुरू कराये जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये है।सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा नेनगर निगम द्वारा कराए जा रहे ट्रांसफर स्टेशन उन्नयन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने विभिन्न ट्रांसफर स्टेशनों पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का मौके पर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाके प्रतिनिधियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने सरसौल, बरौला, सर सैयद नगर एवं ओजोन सिटी ट्रांसफर स्टेशन, आगरा रोड व भमोला आदि स्थलों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने खुदाई नींव निर्माण शेड, स्टोर रूम विद्युत पैनल कक्ष शौचालय, एप्रोच रोड तथा पोर्टेबल कॉम्पेक्टर के लिए तैयार की जा रही आधारभूत उपयोगिता को भी देखा।नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से ट्रांसफर स्टेशनअनुमानित लागत ₹347.43 लाख (लगभग ₹3.47 करोड़) से बनवाये जा रहे है। इन कार्यों में पोर्टेबल कॉम्पेक्टर के लिए आधारभूत संरचना, शेड, नींव, विद्युत पैनल कक्ष, स्टोर रूम, शौचालय, एप्रोच रोड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण एवं उन्नयन शामिल है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्थलों पर खुदाई नींव सिविल, विद्युत एवं पोर्टेबल कॉम्पेक्टर से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए मौके पर उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता कार्य की गति एवं स्थल की उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के मुख्य अभियंता निर्माण को निर्देश दिए।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ की स्वच्छता में व्यापक बदलाव आ रहा है इन नए 5 ट्रांसफर स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण शहर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।नगर आयुक्त ने कहा पहले चरण में इन 5 पोर्टेबल कॉम्पेक्टर से लैस सफाई व्यवस्था के माध्यम से कचरे के निस्तारण एवं ट्रांसपोटेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा शहर की स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा सड़के कचरा व गंदगी मुक्त बनेगी इस नई व्यवस्था के अगले 1 माह में प्रभावी हो जाने से।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!