अलीगढ़
पिछड़े वर्ग के व्यक्ति शादी अनुदान योजनान्तर्गत करें आवेदन
शादी अनुदान पोर्टल www.shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन करा सकते है

अलीगढ : जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी इनाक्षी गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पिछडा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछडे वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडें वर्ग को छोडकर) के गरीब व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक न हो, शादी अनुदान के लिए पुत्री के माता अथवा पिता द्वारा शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व एवं 90 दिन पश्चात तक किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से शादी अनुदान पोर्टल www.shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन करा सकते है।



