दर्द से कराह रहे चेतन सैनी को हैंड्स फॉर हेल्प ने पहुंचाई दवाइयों की मदद
हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था अलीगढ़ को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय चेतन सैनी एक्सीडेंट में चोट लगने के बाद उपचाराधीन

अलीगढ़। हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था अलीगढ़ को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय चेतन सैनी एक्सीडेंट में चोट लगने के बाद उपचाराधीन हैं। सिर में लगातार असहनीय दर्द के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले करीब 15 दिनों से जरूरी दवाइयां नहीं खरीद पा रहे थे।सूचना पर संस्था की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार की स्थिति देखी। जांच में सामने आया कि चेतन ही परिवार की आजीविका की मुख्य जिम्मेदारी संभालते हैं। बीमारी के कारण वह पिछले कई दिनों से काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। परिवार किराये के मकान में रहता है और किसी तरह किराया व राशन की व्यवस्था कर पा रहा है। आर्थिक परेशानी के चलते उनका एक बेटा भी स्कूल नहीं जा पा रहा है।परिवार की स्थिति को देखते हुए हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने तत्काल प्रभाव से आवश्यक दवाइयों की सहायता उपलब्ध कराई, जिससे मरीज और परिवार को कुछ राहत मिली। सहायता मिलने पर परिवार ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस सेवा कार्य में संस्था के डॉ. डी.के. वर्मा, विशाल मर्चेंट, रामू रावत, चिराग कुमार सहित संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।



