अलीगढ़

प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 22 सितंबर को अलीगढ़ में

विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

अलीगढ़  प्रदेश के मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 22 सितंबर को अलीगढ़ के भ्रमण पर रहेंगे। वह प्रातः 11 बजे कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर पहुंचकर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और डॉ. भीमराव आंबेडकर आईएएस एवं पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे फिजिक्स वाला के ऑनलाइन कोर्स संबंधी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद मा0 प्रभारी मंत्री पूर्वान्ह 11ः40 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और अपरान्ह 01ः10 बजे नगर निगम की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर में 02 बजे से सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक एवं 03ः30 बजे से संघ परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसके उपरांत सेवा सांय 04ः10 बजे संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मा0 प्रभारी मंत्री शाम 5ः30 बजे अलीगढ़ से मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!