अलीगढ़

प्रभारी मंत्री ने की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा, अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

मा0 जनपद प्रभारी मंत्री एवं मा0 मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें

अलीगढ़ : मा0 जनपद प्रभारी मंत्री एवं मा0 मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने मंगलवार को जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप अभियान को प्रभावी, व्यापक एवं जनहितकारी स्वरूप में संचालित करने के निर्देश दिए।मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराएं।उन्होंने विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित एवं विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख़्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अब तक की गई कार्रवाई एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रभारी मंत्री जी को उपलब्ध कराई गई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!