चायत चुनाव कराओ अगर करा न पाओ तो गपंद्दी छोड़ो और मठ को जाओ : विवेक बंसल
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र की प्रथम सीड़ियों के नाम से प्रचलित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों के चुनाव समयावधि पूर्ण होने के बाद भी

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र की प्रथम सीड़ियों के नाम से प्रचलित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों के चुनाव समयावधि पूर्ण होने के बाद भी न क जानेराये के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मा राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन ए.सी.एम दुतीय श्री परितोष मिश्रा को दिया I ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि लोकतंत्र की इन संस्थाओं के चुनाव तत्काल कराये जाएँ I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनावी वर्ष में राजनैतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इन संस्थाओं के प्रशासक नियुक्त किये हैं ये वही लोग हैं जो पहले से ही इनपर काबिज़, थे सरकार ने यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी पकड़ मज़बूत करने के उद्देश्य से उन लोगों को पुनः नए नामों से नियुक्त कर दिया गया है I सरकार का यह निर्णय लोकतंत्र की भावनाओं के एकदम विपरीत है क्योंकि लोकतंत्र में इस प्रकार का कोई दूसरा उद्धहारण नहीं है I इसलिए हम कांग्रेसजन आपसे मांग करते हैं कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व ज़िला पंचायत के चुनाव तत्काल कराये जाएँ I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह महानगर अध्यक्ष नवेद खान, राजीव गाँधी पंचायत राज के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर वीनीश सिंह तौमर, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजय यादव, कफील अहमद खान, अर्जुन सिंह दिवाकर, हिना मिर्ज़ा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, किर्तेश खांडे, चौधरी सुरेन्द्र सिंह, आमिर जमील, शिवा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, शादाब फज़ल, शाहरुख़ खान, कैलाश बाल्मीकि, ओमप्रकाश सिंह, शाहिद खान, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, आमिल हुसैन, साबिर अहमद, अनिल वर्मा, आमिर मुन्तजिर, मोहम्मद मंसूर, भूदेव प्रसाद, कल्लू मुल्लाजी, नबी अहमद खान, बिहारीलाल सैनी, नादिर खान, सुमित कुमार कालू, कैलाश गौतम, हिमांशु अग्रवाल, रजत केला, डूंगर सिंह, मोहम्मद दिलशाद, डा अशोक सैनी, जावेद खान, सोमेश चौहान, फरमान फज़ल, बॉबी गौतम, विजय कुमार, संजीव कुमार, रविकांत गौतम, भूरा भाई आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे I



