अलीगढ़

निजी शीतगृहों में आलू भण्डारण पर किसानों को मिलेगा 20 हजार तक अनुदान

योजना के तहत पात्र किसान को 100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 200 क्विंटल आलू पर 20,000 तक का अनुदान मिलेगा

अलीगढ़  जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर किसानों को अनुदान देने की योजना लागू की गई है। योजना के तहत पात्र किसान को 100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 200 क्विंटल आलू पर 20,000 तक का अनुदान मिलेगा।जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को potato.uphorticulture.inपोर्टल पर पंजीकरण कर भण्डारण की घोषणा करनी होगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने पर पात्रता का परीक्षण किया जाएगा एवं स्वीकृत अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
योजना के लिए किसान के पास फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चैकबुक और आलू की खेती का क्षेत्रफल दर्शाने वाली खतौनी सहित संबंधित दस्तावेज होना आवश्यक है। यदि किसान ने अलग-अलग शीतगृहों में आलू भण्डारित किया है तो प्रत्येक शीतगृह के लिए अलग दावा प्रस्तुत करना होगा। उद्यान विभाग ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित पोर्टल पर समय से पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाएं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!