मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 24 सितंबर को अलीगढ़ आएंगे
जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद के साथ विभागीय अधिकारियों की करेंगे समीक्षा बैठक

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 24 सितंबर, गुरुवार को अलीगढ़ के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह राजकीय वायुयान से अपराह्न 2ः15 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपरान्ह 02ः30 बजे सड़क मार्ग से सागवान सिटी स्थित मा0 विधान परिषद सदस्य श्री ऋषिपाल सिंह के आवास पहुंचेंगे।
मा0 उप मुख्यमंत्री यहां से सर्किट हाउस जाएंगे, जहां 02ः45 बजे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके उपरांत मा0 उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में जिले से संबंधित विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में मा0 मंत्री जी अपराह्न 3ः55 बजे टीकाराम कॉलोनी, नौरंगाबाद स्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा के आवास जाएंगे। इसके बाद शाम 4ः10 बजे डीएवी इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद पहुंचेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं ‘सेवा संकल्प अभियान माह’ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘श्री हनुमंत चरित्र कथा’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत उप मुख्यमंत्री अलीगढ़ एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।



