श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति (रजि.)द्वारा विराट मेला देव छठ 2026 खैर रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में चल रहा है
शुभारंभ ठा. हरेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख लोधा, शिव नारायण शर्मा जिला मंत्री भाजपा,पुष्पेंद्र सिंह जादौन पार्षद द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर हुआ

श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति (रजि.)द्वारा विराट मेला देव छठ 2026 खैर रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में चल रहा है। आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से मानवी सेवा परिषद द्वारा आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ठा. हरेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख लोधा, शिव नारायण शर्मा जिला मंत्री भाजपा,पुष्पेंद्र सिंह जादौन पार्षद द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर हुआ। श्री गणेश मंदिर के महंत विनय नाथ जी महाराज द्वारा सभी बेटियों बच्चों कलाकारों को आशीर्वाद दिया गया।संस्थान की 20 अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित अतिथि ब्लॉक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए ब्लॉक द्वारा जारी की गई योजनाओं के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि शिवनारायण शर्मा भाजपा नेता ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया,जिन्हें प्राप्त करके वह अपना रोजगार कर सकती हैं।
मुख्य वक्ता भाजपा उपाध्यक्ष पल्लवी नवमान ने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को महिलाएं के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है।
गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताए कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं,बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ना है,जिससे वह अपना खुद का उत्पादन कर थोक एवं फुटकर दुकानदार, ग्राहकों को बेच सकें। समिति अध्यक्ष ठा.गेहराज सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान,पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन द्वारा प्रस्तुति के सभी बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका भावना शर्मा,शशि शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश प्रजापति,विक्की वार्ष्णेय,भूपेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम की प्रस्तुति मानवी, तनिष्का,वैशाली,वैष्णवी, प्रांजल,पलक,भूमि,प्रिया, मेघा,इशिका,आध्या,दृष्टि,देव श्री,गौरी,वैष्णवी,जानवी, लक्ष्मी,चांदनी,कृतिका ने प्रस्तुतियां दी।
दोपहर 4:00 बजे से समिति पदाधिकारी एवं शिव भक्तों का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य महंत प्रहलाद गिरी जी द्वारा खेरेश्वर महादेव का पूजन कर प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम संयोजक कुलदीप जी एस,ऋषि पाल,नेत्र प्रकाश नित्तो ठेकेदार ने सभी अतिथियों का पगड़ी,माला पहनकर, भोलेनाथ की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
शाम 7:00 बजे से श्री कृष्ण लीला रासलीला का आयोजन आदर्श श्री गिरिराज कृष्ण प्रेम
संस्थान,पलसों,मथुरा द्वारा श्री कृष्ण सुदामा मित्रता लीला का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम बिहारी जी सर्राफ सूबेदार डीएस चौहान, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा द्वारा भगवान श्री कृष्ण का पूजन व आरती कर हुआ।
मथुरा में भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस का वध करने के उपरांत अपने माता पिता देवकी और वासुदेव जी को जेल से मुक्त करा कर मथुरा का राज्य अपने नाना उग्रसेन जी को दे दिया जाता है।
जब श्री कृष्णा बड़े हुए, तो वासुदेव जी ने देखा कि अब श्री कृष्ण ने गोकुल में गईया चराए है।
भगवान श्री कृष्ण को शिक्षा के लिए उज्जैन नगरी गुरु संदीपन जी के आश्रम में भेज देते हैं। मार्ग में सुदामा से भगवान श्री कृष्ण की मित्रता हो जाती है दोनों एक ही गुरुकुल में विद्या अध्ययन के लिए जाते हैं। एक दिन सुदामा जी अपना पाठ भूल जाते हैं दोबारा ना पूछने पर गुरुजी दंड देते हैं,कि तुम जाओ हवन के लिए जंगल में से लकड़ी काटकर लो। भगवान श्री कृष्ण से पाठ पूछने पर वह भी भूल जाते हैं, गुरु जी द्वारा दंडित करने पर वह भी जंगल में लकड़ी लेने के लिए जाते हैं।
गुरु संदीपन दोनों को भोजन में एक एक मुट्ठी चना और गुड़ देते हैं। जंगल में अत्यधिक भूख लगने पर सुदामा जी अपने मित्र के भी गुड़ चना खा लेते हैं।
दोनों की शिक्षा पूरी होती है,अपने घरों को जाते हैं। सुदामा जी श्री कृष्ण जी की भक्ति में लीन हो जाते हैं। समय बदलता है सुदामा जी विवाह के उपरांत दरिद्र,निधन हो जाते हैं।पत्नी के अनेकों बार कहने पर द्वारका नगरी जाते हैं, जहां द्वारपाल से कहते हैं,अपने राजा से कह दो उनका बचपन का मित्र सुदामा आया है। सुनते ही श्री कृष्णा नंगे पांव दौड़ते हुए द्वार पर आते हैं,भगवान सुदामा को गले लगा लेते हैं। सुदामा जी द्वारा लाए हुए चावलों के बदले श्री कृष्ण भगवान दो लोकों का राज्य देते हैं।
इस अवसर पर विश्वजीत तोमर मेला प्रभारी,संजय शर्मा मेला सं…


