अलीगढ़

नेकी के बेमिसाल 15 साल : उम्मीद सामाजिक संस्था ने मनाया अपना 15 वा वार्षिकोत्सव, 40 लोगों ने किया रक्तदान

अलीगढ़। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत उम्मीद सामाजिक संस्था ने अपना 15वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन गूलर रोड स्थित मंत्रा गेस्ट हाउस में किया गया यहां इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ यह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित हुआ जिसमें करीब 40 सदस्यों ने रक्तदान किया।
जहां संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों की उपस्थिति में दिनभर नेकी और मानवता का संदेश गूंजता रहा जिसमें कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा,जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ वैष्णवी जगदम्बा नन्दगिरी जी महाराज ,

शहर विधायिका मुक्ता संजीव राजा, मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त और सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजीव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक सारस्वत मुकेश कुमार सिंह संजय गोयल आदि रहे।

अब तक संस्था ने बीते वर्षों में 15 कन्याओं के विवाह कराए, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान किया, साथ ही शहर में लगातार पानी की प्याऊ, ट्राईसायकिल वितरण, रक्तदान शिविर और बच्चों के लिए पुस्तकों का वितरण जैसी सराहनीय सेवाएँ दी हैं। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
अतुल अग्रवाल महामंत्री, पवन गुप्ता कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक पुनीत वार्ष्णेय एवं रोहित बंसल, रक्तदान संयोजक एवं देवेश गुप्ता, कार्यक्रम के समापन पर मां बगलामुखी की आरती ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार किया गया पुरस्कार पाकर बच्चे काफी प्रसन्न हुए। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, आचार्य यश भारद्वाज संगम मधुर वार्ष्णेय (संयुक्त सचिव), विवेक अग्रवाल, , दिनेश संगम, महेश श्रीवास्तव, पुनीत वार्ष्णेय, एवं मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!