जिला कारागार में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार की पाकशाला एवं अस्पताल का जायजा लिया

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और माननीय जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ श्री पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग ने जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार की पाकशाला एवं अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती अस्वस्थ बंदियों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली गई। बंदियों ने उपचार से राहत मिलने की बात बताई। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता एवं पर्याप्तता के संबंध में पूछताछ करने पर बंदियों ने पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी।सचिव ने बंदियों से उनके मुकदमों में अधिवक्ता उपलब्ध होने के संबंध में भी जानकारी ली। जिन बंदियों के पास अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।इसके पश्चात महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों से कारागार प्रशासन से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। महिला बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की जानकारी दी। उन्हें भी निःशुल्क विधिक सहायता एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में बताया गया।सचिव ने बंदियों को आगामी 01 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प और वर्ष 2026 में प्रस्तावित अंतिम यूटीआरसी अभियान के संबंध में भी जानकारी दी निरीक्षण के दौरान सचिव ने जिला कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी बंदियों से संपर्क कर जिन बंदियों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता की आवश्यकता है, उनसे प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि पात्र बंदियों के प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



