अलीगढ़

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, अलीगढ़ में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 07 अक्टूबर से

घर-घर पहुँचेगा गणना का काम, मोबाइल ऐप से दर्ज होगी 40 प्रश्नों की जानकारी

अलीगढ़  जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (गणना एवं उप-गणना ब्लॉकों के गठन तथा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की संख्या के निर्धारण) के संबंध में बुलाई गई थी। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाना है। इसके लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 07 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स तहसील और नगर निकाय स्तर पर प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।  इसके बाद प्रगणक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 के बीच आवंटित गणना ब्लॉक में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। लगभग 40 प्रश्नों वाली प्रश्नावली च्म् डवइपसम ।चच के माध्यम से भरी जाएगी। गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद 05 से 09 जनवरी 2027 तक रिवीजनल राउंड आयोजित होगा। साथ ही 04 जनवरी की शाम के बाद रात्रि में बेघरों की गणना की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से बाहर न रह जाए।स्व-गणना की भी मिलेगी सुविधादूसरे चरण में भी लोगों को स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। वेब पोर्टल के माध्यम से 16 से 30 नवम्बर 2026 के बीच स्व-गणना की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, चार्ज अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपन-अपने क्षेत्रों में प्रगणन ब्लॉकों को अंतिम रूप दें तथा पर्यवेक्षकों की संख्या का निर्धारण समय से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सुचारू, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु संरचित कैस्केड मॉडल के अंतर्गत किया जा रहा है।   बैठक में पीपीटी के माध्यम से सभी चार्ज अधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी / अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) / जिला जनगणना अधिकारी, जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आए अधिकारीगण, सह-जिला प्रभारी तथा जिला जनगणना सहायक उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!