अलीगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प वर्चुअल सभा को किया संबोधित

महानगर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर द्वारा घंटाघर चौराहा पर विशाल ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने वर्चुअल रुप से सभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा और समर्पण की विस्तृत चर्चा करते हुऐ कहा कि ये देश की जनता का आशीर्वाद है जो मुझे इतना सेवा करने के मिला है। विकसित भारत संकल्प सभा से पहले महानगर के सभी मंडलों से मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बाइकों पर सवार होकर और हाथों में मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली गयी।

विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव जी, महानगर अध्यक्ष इं राजीव, जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह , छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला महामंत्री शिवनारायन शर्मा, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, महामंत्री सुरेश शर्मा, सुभाष सुभानु गुप्ता, निखिल माहेश्वरी, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, देव अग्रवाल, हर्ष सैनी आदि के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!