अलीगढ़

लखपति दीदी: केंद्र व प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम, महिलाएं हो रहीं सशक्त

जिले में 72049 महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 49193 को पोंटेशियल दीदी को किया जाना है चिन्हत

योगेन्द्र कुमार, सीडीओ

अलीगढ़  मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहुत की गई। सीडीओ ने कहा कि लखपति दीदी केवल एक योजना नहीं है यह केंद्र व प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम है जहां आधी आबादी को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा है। सीडीओ ने बताया कि जिले में 16722 नए समूहों का गठन कर 3 लाख से अधिक महिला सदस्यों को जोड़ा जाना है।सीडीओ ने निर्देशित किया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पात्र ग्रहस्थी एवं अन्त्योदय कार्ड धारक महिलाओं, प्रधानमंत्री वं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना के लाभार्थी परिवार, जी राम जी जॉब कार्डधारक परिवार, जीरो पॉवर्टी के तहत चिन्हित परिवार समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्राथमिकता से समूहों से जोड़ना सुनिश्चित करें।बैठक का संचालन करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार मंजू त्रिवेदी ने बताया कि माह जुलाई तके जिले में 3738 समहों का गठन कर उनमें 70 हजार से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि 202324 में प्रारम्भ योजना के अन्तर्गत 100414 पोटेंशियल दीदियों का चयन किया गया, जिनमें से अब तक 72049 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत तीन एफपीओ में 2270 महिलाओं को जोड़ा गया है जबकि 483 विद्युत सखी एवं 409 बीसी सखी ऑनबोर्ड हो चुकी हैं। टेक होम राशन प्लांट से 100 दीदियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। पीएमएफएमई के माध्यम से 37 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा गया है। जिले में 849 सामुदायिक शौचालयों सवं 44 उचित दर की दुकानों का संचालन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही कलैक्ट्रेट, विकास भवन समेत 24 महिलाए विभिन्न सीसचसी, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रेरणा कैंटीन का संचालन कर रही हैं। सीडीओ ने राशन कार्डधारक महिलाओं को समहों से जोड़ने के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में गठित विकास खण्ड स्तरीय समिति  में कोटेदारों एवं समूह सखी की प्रभावी बैठक कराते हुए राशन वितरण के समय कैंप आयोजित कर अधिकाधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए सीडीओ ने बताया कि जिले में समूहों से जुड़ी महिलाओं में से 60 प्रतिशत को पोटेंशियल दीदी के रूप में चिन्हित कर उनको लखपति बनाया जाना है। जिले में अब तक 100414 पोटेंशियल दीदियां चिन्हित हैं जबकि अभी 49193 को और चिन्हित किया जाना है। उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं में महिला लाभार्थियों की सूची एनआरएलएम को उपलब्ध करा दी जाए ताकि उन महिलाओं को समूहों से जोड़कर लखपति दीदी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सके।बैठक में उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार सिंह, क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम, सहायक आयुक्त उद्योग बजेश यादव, डीपीओ के0के0 राय, एआर कॉपरेटिव नागेन्द्र पाल सिंह, एलडीएम अशोक सौनी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!