अलीगढ़
समायोजन न होने वाले कोविड कर्मी 13 अक्टूबर को विकास भवन में अपने दस्तावेजों का कराएं सत्यापन
विकास भवन सभागार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें

अलीगढ़ 09 अक्टूबर 2026 (सू0वि0): मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एन0 सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत रहे समस्त पूर्व अल्पकालिक, अस्थायी कोविड कर्मी जिनका समायोजन अभी तक नहीं हुआ है को सूचित किया है कि वह शासन द्वारा गठित समिति के समक्ष दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 10ः30 बजे विकास भवन सभागार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
सीएमओ ने दस्तावेजों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्मिक अपने साथ बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट (कर्मी द्वारा प्रबन्धन हेतु कार्य की गयी अवधि का), कोविड-19 के अन्तर्गत नियुक्ति पत्र व कार्यादेश एवं सक्षम अधिकारी (सीएमओ/सीएमएस) या अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।



