अलीगढ़

सीडीओ ने की 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा

निमार्ण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

अलीगढ़  मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, और जिन कार्यों की अवधि समाप्त हो चुकी है शासन में पत्राचार कर उनकी समयसीमा बढ़ा लें ताकि जिले की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय गनियावली की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी प्रकट करते हुए अतिरिक्त मैनपावर लगाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न जल निकासी कार्यों में विगत एक माह में धीमी प्रगति होने पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सीडीओ ने कहा कि बरसात थम गई है ऐसे में निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। मल्टीलेवल कार पार्किंग के संबंध में बताया गया कि जल्द ही दुकानों का आवंटन आरंभ किया जाएगा। सी एण्ड डीएस द्वारा अकराबाद बस स्टेशन, नगर पंचायत भवन पिसावा, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को समय से पूर्ण करने के प्रति आश्वस्त किया गया।  सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को समय से सभी लंबित परियोजनाएं पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके। यमुना नदी पर पलवल-मालव सेतु की प्रगति के बारे में बताया गया कि अलीगढ़ का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण हो जाएगा। बैठक में थानों के आवासीय एवं अनावासीय भवन, पर्यटन विकास कार्य, होमगार्ड कार्यालय, न्यायालय भवन, छलेसर मिनी इंडोर स्टेडियम, अतरौली नगर पालिका पुनर्गठन पेयजल योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई।  बैठक में पीडी डीआरडीए आर0के0 कुरील, उपायुक्त एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, डीपीओ के0के0 राय, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, डीएसटीओ ए0के0 दीक्षित, उप निदेशक कृषि चौधरी अरूण कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!