अलीगढ़
नव नियुक्त एडीएम सिटी संगीता देवी से नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
नव नियुक्त एडीएम सिटी श्रीमती संगीता देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया

अलीगढ़, जनपद अलीगढ़ की नव नियुक्त अपर जिलाधिकारी (नगर) श्रीमती संगीता देवी से आज नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ की उप नियंत्रक सुश्री संगीता त्रिपाठी एवं चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने नव नियुक्त एडीएम सिटी श्रीमती संगीता देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान नागरिक सुरक्षा कोर की गतिविधियों तथा जनहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई।इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनसेवा, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



