अलीगढ़

दिल्ली प्रदर्शन की तर्ज पर अलीगढ़ में भाकियू टिकैत का प्रदर्शन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एसीएम को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। दिल्ली में हुए प्रदर्शन की तर्ज पर अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं एवं किसान नेताओं ने प्रदर्शन किया। किसान नेता सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एसीएम (अपर नगर मजिस्ट्रेट) को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट चोरी कराने के आरोप लगाए और इस मामले में इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया। प्रदर्शन के चलते जिला मुख्यालय परिसर में हलचल रही।यह पूरा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट का है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!