अलीगढ़

01 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

आमजन को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने पर रहेगा जोर

अलीगढ़  माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,एवं माननीय जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 01 नवंबर को मेगा  विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को नोडल अधिकारी, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. एक्ट श्रीमती प्रतिभा सक्सेना- एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विद्यालय अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एल.डी.एम. के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने बताया कि शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इसके अतिरिक्त नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों, विशेषकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यागजनों एवंअन्य पात्र लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएँ। लाभार्थी आवश्यकतानुसार अपने पहचान पत्र एवं संबंधित अभिलेख साथ लेकर आएँ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!