नवरात्रि पर मिलावटी व्रत सामग्री पर खाद्य विभाग की सख्ती
महावीरगंज में 130 किलो कुट्टू आटा जब्त*

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि से दीपावली तक आम जनमानस को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग ने 5 टीमों का गठन किया है जो लगातार बाजारों में निगरानी और निरीक्षण कर रही हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि नवरात्रि के दौरान व्रत में उपयोग होने वाले सिंघाड़ा, कुट्टू आटा और अन्य सामग्री पर विशेष नजर रखी जा रही है।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में महावीरगंज क्षेत्र में आटा चक्कियों का निरीक्षण किया गया, जहां एक चक्की पर मिलावटी कुट्टू आटा पाया गया। देखने पर भी आटे में मिलावट स्पष्ट दिख रही थी। विभाग ने तत्काल 130 किलोग्राम कुट्टू आटा जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए संग्रहित किया है।अधिकारी ने बताया कि कई चक्की संचालक जिस पदार्थ के लिए लाइसेंस लेते हैं उसके अलावा मसाले और दूसरे अनाज भी पीसते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि एक पदार्थ पीसने के तुरंत बाद दूसरा पदार्थ न पीसें।उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में विभाग ने मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4 FIR दर्ज कराई हैं और पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।




