अलीगढ़

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता में अलीगढ़ मण्डल ने देवीपाटन को 2-0 से हराया

एडीएम वित्त ने प्रतियोगि का किया शुभारंभ, 17 अक्टूबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

अलीगढ़अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार द्वारा मंगलवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में अलीगढ बनाम आगरा मण्डल की टीमों के मध्य हुए मैच का शुभारम्भ  टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अलीगढ़ प्रदेश स्तरीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। जिले के खिलाड़ियों ने अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रदेश स्तरीय आयोजनों से जिले की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा 12 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हाकी मैच लखनऊ बनाम बस्ती मण्डल, झांसी बनाम, प्रयागराज मण्डल, वाराणसी बनाम मिर्जापुर मण्डल, अलीगढ बनाम आगरा मण्डल, आजमगढ बनाम सहरानपुर मण्डल, अयोध्या बनाम झांसी मण्डल, गोरखपुर बनाम कानपुर मण्डल, वाराणसी बनाम बरेली मण्डल, अलीगढ बनाम देवीपाटन मण्डल, प्रयागराज बनाम मुरादाबाद मण्डल की टीमों के मध्य सम्पन्न कराये गये।उन्होंने बताया कि लखनऊ बनाम बस्ती मण्डल के मध्य हुए मैच को लखनऊ की टीम ने 3-0, झांसी बनाम प्रयागराज मण्डल के मध्य हुए मैच को प्रयागराज ने 3-1, वाराणसी बनाम मिर्जापुर मण्डल की टीमों मध्य हुए मैच को वाराणसी ने 4-0, अलीगढ बनाम आगरा मण्डल की टीमों के मध्य हुए मैच को अलीगढ ने 4-0, आजमगढ बनाम सहारनपुर मण्डल की टीमों के मध्य हुए मैच को आजमगढ टीम ने 5-0, अयोध्या मण्डल बनाम झांसी मण्डल की टीम के मध्य हुए मैच को अयोध्या की टीम ने 6-0, गोरखपुर बनाम कानपुर मण्डल की टीमों के मध्य हुए मैच को गोरखपुर टीम ने 3-0, वाराणसी बनाम बरेली मण्डल की टीमों के मध्य हुए मैच को वाराणसी ने 3-0, अलीगढ बनाम देवीपाटन के मध्य हुए मैच को अलीगढ टीम ने 2-0, प्रयागराज बनाम मुरादाबाद मण्डल की टीमों के मय हुए मैच को प्रयागराज की टीम ने 3-0 के गोल से परास्त कर आगे के पूल में जाने का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंनेे बताया कि मंगलवार को सम्पन्न हुए मैचों में अम्पायर /स्कोरिंग जज एवं टेक्नीकल आफीसर की भूमिका ब्रजेश कुमार, सुश्री आशा, सुश्री मधू, संजय गौतम, सुश्री रश्मि सिंह, एम०एच० डोरा, सुश्री आरती, सुश्री प्रियंका, सुश्री शिवानीं चौधरी, सुश्री मनीषा, सुश्री मुस्कान सागर द्वारा सम्पादित की गयी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!