वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की जनपद इकाई पुनर्गठित
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

सुरेन्द्र चौधरी बने अध्यक्ष अलीगढ़ : वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई को पुनर्गठित किया गया है। पुनर्गठित में चन्द्रपाल सिंह को संस्थापक व संरक्षक, सुरेन्द्र चौधरी को अध्यक्ष, हरी सिंह पुण्डीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार शर्मा को जिला मंत्री एवं अरविन्द कुमार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
महामंत्री बी0के0 तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वे संस्थान के संविधान, उद्देेश्यों एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव से पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के संरक्षण व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं सहमति से जनपद की सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी का गठन एवं शेष पदाधिकारियों का चयन कर उसकी सूची यथाशीघ्र प्रदेश कार्यालय को अनुमोदन एवं अभिलेख के लिए उपलब्ध कराएंगे।



