सावधान आप बॉडी कैमरे की कैद में है-नगर आयुक्त का स्मार्ट कदम बना प्रदेश में नज़ीर
अतिक्रमण हटाने की मुहिम में अब हर हरकत कैमरे में होगी महफूज़-नगर निगम के 28 प्रवर्तन जवान बॉडी कैमरों से लैस

नगर निगम के प्रवर्तन जवान हुए बॉडी कैमरे से लैस-अब प्रवर्तन दल की हर गतिविधि होगी रिकॉर्डप्रवर्तन दल के जवानों पर अनावश्यक वाद-विवाद व आरोप प्रत्यारोप का नगर आयुक्त ने निकाला स्मार्ट हलस्मार्ट सर्विलांस से लैस हुई प्रवर्तन टीम-प्रवर्तन दल की हर गतिविधि व कार्यो की अब होगी रियाल टाइम मोनिटरिंगनगर निगम के अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रवर्तन जवानों संग समय-समय पर उत्पन्न होने वाले आरोप-प्रत्यारोप, वाद-विवाद एवं विवादास्पद परिस्थितियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्मार्ट पहल की है। नगर आयुक्त ने नगर निगम के प्रवर्तन दल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करते हुए सभी 28 जवानों को सीने पर लगाए जाने वाले अत्याधुनिक बॉडी कैमरों से लैस किया गया है। नगर आयुक्त द्वारा इस अभिनव व्यवस्था का उद्देश्य अतिक्रमण हटाने एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, जवाबदेह एवं सुगम बनाना है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम की इस पहल से अब अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाली गतिविधियों का ऑडियो एवं वीडियो रिकॉर्ड उपलब्ध हो सकेगा। इससे मौके पर उत्पन्न होने वाली विवाद की परिस्थितियों संबंधित पक्षों के व्यवहार तथा कार्रवाई के वास्तविक घटनाक्रम का आकलन करने में सहायता मिलेगी किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में उपलब्ध रिकॉर्डिंग के आधार पर तथ्यों की पड़ताल कर उचित निर्णय लेने का मार्ग प्रशस्त होगा।नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के प्रवर्तन दल के जवानों की वर्दी पर सीने के निकट लगाए गए बॉडी कैमरों के माध्यम से मौके पर होने वाली गतिविधियों को ऑडियो एवं वीडियो के रूप में रिकॉर्ड किया जा सकेगा। इन कैमरों में 72 घंटे तक की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की सुविधा है। कैमरों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता (HD) में रिकॉर्ड होने वाली फुटेज से कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति, आसपास की गतिविधियों तथा घटनाक्रम को समझने में मदद मिलेगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाना, सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखना तथा प्रत्येक प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से नगर निगम के प्रवर्तन दल के सभी 28 जवानों को बॉडी कैमरों से लैस किया गया है।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कभी-कभी आरोप-प्रत्यारोप अथवा वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों में बॉडी कैमरों से प्राप्त ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग घटनाक्रम के वस्तुनिष्ठ सत्यापन में सहायक होगी।नगर आयुक्त ने ये भी कहा कि प्रवर्तन दल के जवान नियमानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें और आम नागरिकों के साथ भी शालीनता, संयम एवं पारदर्शिता के साथ व्यवहार सुनिश्चित हो।



