मिशन शक्ति: छात्रा गुंजन बनीं एक दिन की डॉक्टर
मरीजों को दी चिकित्सकीय सलाह और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

अलीगढ़ मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय कोंड़रा की कक्षा आठ की छात्रा गुंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरदुआगंज में एक दिन के लिए डॉक्टर बनाया गया। इस पहल से छात्रा को चिकित्सा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और भविष्य में अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिली।विद्यालय के सहायक अध्यापक ताराचंद दिवाकर के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के उद्देश्य के अनुरूप छात्रा को यह अवसर प्रदान किया गया इस प्रकार की पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को पहचानने तथा उन्हें शिक्षा और करियर के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें। छात्रा गुंजन को मिला यह अवसर अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।



