रावण दहन मेले की ड्यूटी को लेकर नागरिक सुरक्षा विभाग की बैठक आयोजित
रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत तुलसी का पौधा एवं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नागरिक सुरक्षा निदेशालय के आदेशानुसार रिफॉर्म उत्सव के आयोजन के अंतर्गत जिलाधिकारी/नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा कार्यालय अलीगढ़ में वृक्षारोपण अभियान में उप नियंत्रक महोदया सुश्री संगीता त्रिपाठी के द्वारा तुलसी का पौधा एव आंवला तथा जामुन के पौधे चीफ़ वार्डन /कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी0पी0सिंह नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के द्वारा तथा अन्य प्रकार के पौधे समस्त नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों के द्वारा कार्यालय जिलाधिकारी / नियंत्रक के सामने पार्क में लगाए गए ।*अपर जिलाधिकारी (नगर) महोदया श्रीमती संगीता देवी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ एवं उप नियंत्रक, महोदया सुश्री संगीता त्रिपाठी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के निर्देशन में तथा चीफ़ वार्डन /कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी0पी0सिंह नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ की उपस्थित में तथा उप नियंत्रक महोदया सुश्री संगीता त्रिपाठी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ की अध्यक्षता में रावण दहन मेले को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।
जिसमें चीफ़ वार्डन/ कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी0पी0सिंह नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण करने के दिशानिर्देश दिए गये थे शासन प्रशासन के साथ मिलकर के रावण दहन के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराना है।




