अलीगढ़

अलीगढ़ जरूरतमंदों को विधिक सहायता और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा

शिविर में जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पात्र लोगों की सूची तैयार

अलीगढ़ जरूरतमंदों को विधिक सहायता और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक नवंबर को कान्हा वन गेस्ट हाउस, मडराक टोल प्लाजा के निकट, आगरा रोड पर मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव साक्षी गर्ग ने अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पात्र लोगों की सूची तैयार कर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पात्र लोगों तक विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!