आरएमपीएसयू में नशा मुक्त युवा विषयक ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद आयोजित
श्वविद्यालय के सभागार कक्ष में नशा मुक्त युवा विषय पर आधारित ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद 2026-2027 का आयोजन किया गया

अलीगढ़ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मेरा युवा भारत, के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के सभागार कक्ष में नशा मुक्त युवा विषय पर आधारित ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद 2026-2027 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी स्वयंसेवकों द्वारा स्लोगन लेखन कार्य किया गया। सभी ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक स्लोगन बनाकर प्रस्तुत किए।विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुख्य अतिथि प्रबुद्ध सिंह जी ने नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण आँकड़ों एवं जानकारियों से सभी स्वयंसेवकों को अवगत कराया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई दी तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।अंत में महाविद्यालय एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त सहयोग से प्रबुद्ध सिंह जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विषय एवं उद्देेश्य की जानकारी साथ ही माय भारत पोर्टल में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी जिला युवा अधिकारी श्रीमती सोनाली नेगी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों को प्रदान की गई। साथ ही युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण करवाई गई इस अवसर पर कुशाग्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. बेंजिर, डॉ. शिग्धा पांडेय एवं डॉ. रवेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी के द्वारा नशा मुक्त युवा के विषय पर युवाओं को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यथार्थ सैनी व हिमांशी सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ तहसीन मंडल ने की।



