अलीगढ़

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को निकलेगी भव्य अमृत ज्योति शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

होटल रॉयल वृंदावन में हुई प्रेस वार्ता, संस्थापक राहुल चेतन ने दी जानकारी

अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि अमृत ज्योति शोभायात्रा समिति (रजि.) के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शनिवार को होटल रॉयल वृंदावन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शोभायात्रा के संस्थापक राहुल चेतन ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे रामलीला ग्राउंड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भव्य महर्षि वाल्मीकि अमृत ज्योति शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से जीटी रोड, माल गोदाम, रेलवे रोड, मामू-भांजा, आगरा रोड, शीशियां पाड़ा, हाथरस अड्डा होते हुए चिरंजीलाल स्कूल पर समाप्त होगी।आकर्षक झांकियां होंगी मुख्य आकर्षणसंस्थापक राहुल चेतन ने बताया कि शोभायात्रा में रामायण रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि की सुंदर झांकी, प्रभु श्री राम दरबार, माता जानकी, लव-कुश, पवन पुत्र हनुमान जी की झांकी, उज्जैन की प्रसिद्ध महाकाल की भव्य महाआरती, शिव तांडव की झांकी, एटा की मशहूर मां काली के भव्य स्वरूप का जत्था, वृंदावन की प्रसिद्ध राधा-कृष्ण की झांकी, संत-महात्माओं द्वारा नगर कीर्तन, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े आदि शामिल होंगे।इनके द्वारा होगा उद्घाटनशोभायात्रा का उद्घाटन वाल्मीकि समाज के गौरव, उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व राज्य मंत्री एवं खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर तथा पूर्व राजस्व राज्य मंत्री एवं सांसद हाथरस अनूप प्रधान वाल्मीकि के द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा में दीप प्रज्ज्वलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी करेंगे।अतिथियों की सूचीशोभायात्रा में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक मुक्ता राजा, महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव वार्ष्णेय, भाजपा ब्रज क्षेत्र महामंत्री मधुलिका राघव, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी हेमवीर सिंह रहेंगे।वहीं गरिमामय/विशिष्ट अतिथि के रूप में वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध जनों में उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप सचिव मुरारीलाल चौहान, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बंगाली प्रसाद त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी आनंद शास्त्री, समाजवादी पार्टी के पूर्व खैर विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत वाल्मीकि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश वाल्मीकि, राष्ट्रीय लोकदल के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष विनोद करन मौजूद रहेंगे।सुबह 7 बजे होगा विशाल हवनशोभायात्रा के अध्यक्ष राहुल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर विशाल हवन कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जन, युवा, माताएं-बहनें हवन में आहुति देकर भगवान महर्षि वाल्मीकि से समाज में मंगल कामनाओं की प्रार्थना करेंगे। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में जनसैलाब उमड़ेगा।इस दौरान प्रेस वार्ता में महामंत्री येशु गांधी, आशीष निडर, आशीष कुमार नीरज, उपाध्यक्ष गौरव बेंजी, सचिव शिव कुमार, गोलू उपाध्यक्ष मोनू चेतन,गौरव उज्जैनवाल,डॉ संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!