विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान: पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर
सभी विधानसभाओं में मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित

अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत मैरिस रोड स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे पंजीकरण एवं मतदाता सूची के सत्यापन कार्यों का जायजा लेते हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 50 पर इरम, 51 पर फिरदौस रिजवी, 52 पर फरजाना मजहर, 53 पर बुशरा फातिमा, 54 पर जगदीश, 55 पर किश्वर सुल्ताना, 56 पर खुशबू, 57 पर एस. बशीर उल हसन और 58 पर हिना परवीन कार्य करते पाए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है। इसके साथ ही पूर्व में तैयार मतदाता सूची का पुनः सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने से छूट न जाए। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए बीएलओ को आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षित भी किया गया है और आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नाम दर्ज कराने से छूटने वाले पात्र नागरिक 12 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के दौरान भी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम दर्ज न होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले की सभी विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से बंचित रहने वाले पात्र नागरिकों के साथ ही प्रथम मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। विशेष अभियान को गति प्रदान करने और पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियांे द्वारा मतदेय स्थलांे पर लगाए गए विशेष शिविरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



