महापौर व नगर आयुक्त के प्रयास से नगर के 87 सरकारी विद्यालयों का होगा कायाकल्प
अब शहर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का सुधरेगा स्तर

नगर निगम ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में बनाई नई नज़ीर-पहले चरण में 4 करोड़ 65 लाख की लागत से शहर के 26 विद्यालयों के कायाकल्प की क़वायद हुई शुरूउत्तर प्रदेश की 17 नगर निगमों के लिए नगर निगम अलीगढ़ ने विकास की लिखी नई परिभाषा -शहर में विकास, विरासत और शिक्षा अब होगी एक साथमहापौर एवं नगर आयुक्त का वादा-नगर निगम शहर के चिन्हित 87 सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैपहले चरण में शहर के 26 सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने की क़वायद शुरू लगभग 4 करोड़ 65 लाख की लागत से होगा कायाकल्प- पहले चरण में 26 विद्यालयों के कायाकल्प के लिए नगर निगम ने शुरू की निविदा प्रक्रिया-महापौर व नगर आयुक्त का लक्ष्य-अब विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षिक सुविधाएंश्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ शहर में विकास कार्यों को नई गति देने के साथ-साथ विरासत व शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा निरंतर नई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर लगभग 4 करोड़ 65 लाख की लागत से शहर के 87 सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प होने जा रहा है। इस पहल के पहले चरण में शहर के 26 विद्यालयों के कायाकल्प की योजना पर कार्य प्रारंभ हो गया है जिसके लिए नगर निगम द्वारा निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।नगर निगम की यह पहल प्रदेश के अन्य नगर निगमों के लिए एक नज़ीर भी बन गयी है। इस पहल से अब नगर निगम सिर्फ सड़क नाली खरंजा आदि के निर्माण अथवा मरम्मत तक सीमित न रहकर शहर की विरासत को सहेजने और शिक्षा की क्षेत्र में भी बदलाव लाने के लिए नगर निगम निरंतर अग्रसर हो रहा है। 87 सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प अभियान की इस पहल के पहले चरण में शहर के 26 विद्यालयों के बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा।नगर आयुक्त ने बताया कि यह प्रयास शहर में सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करने तथा शहर में शिक्षा से संबंधित सार्वजनिक परिसरों के विकास को नई दिशा देने में सहायक होगा। विकास की योजनाओं का लाभ शहर के नागरिकों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी मिले। इस पहल से अलीगढ़ को स्वच्छ सुंदर, व्यवस्थित एवं शिक्षित शहर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके।पहले चरण में इन 26 विद्यालयों का होगा कायाकल्प नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पहले चरण में लगभग 4 करोड़ 87 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा शहर के 26 विद्यालयों के कायाकल्प के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्ड संख्या 42 के रसूलगंज स्कूल नंबर 05 के नव निर्माण कार्य के लिए ₹30.00 लाख, वार्ड संख्या 10 के धोबी वाली गली स्थित प्राथमिक कन्या पाठशाला नंबर 02 में किचिन एवं इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए ₹10.32 लाख, वार्ड संख्या 04 के स्कूल नंबर 35 के कायाकल्प एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए ₹27.37 लाख, नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में कन्या पीएस नंबर 43 में टाइलीकरण, शौचालय मरम्मत एवं रंगाई-पुताई के लिए ₹5.96 लाख, वार्ड संख्या 16 के प्राथमिक विद्यालय सराय हरनारायण में टाइलीकरण, शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए ₹9.27 लाख, वार्ड संख्या 23 के भकरौला कंपोजिट स्कूल में बाउंड्री वॉल, टाइलीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए ₹29.80 लाख, वार्ड संख्या 52 की प्राथमिक कन्या/बालक पाठशाला दोदपुर में कायाकल्प कार्य के लिए ₹29.85 लाख, वार्ड संख्या 24 के प्राथमिक विद्यालय तालसपुर कला में रसोईघर निर्माण, इंटरलॉकिंग एवं बाउंड्री वॉल पर फेंसिंग कार्य के लिए ₹18.98 लाख, वार्ड संख्या 24 की बालक पाठशाला संख्या 63, 38वीं वाहिनी पीएसी क्वार्सी में मरम्मत एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ₹9.66 लाख, वार्ड संख्या 81 की कन्या पाठशाला संख्या 44 नगला मल्लाह में छत एवं शौचालय मरम्मत कार्य के लिए ₹3.44 लाख, वार्ड संख्या 24 के सिविलियन देवसैनी में दो क्लासरूम एवं बरामदा निर्माण के लिए ₹27.84 लाख तथा वार्ड संख्या 24 के प्राथमिक विद्यालय देवसैनी में टाइलीकरण, रसोईघर एवं बालक-बालिका शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए ₹16.83 लाख निर्धारित किए गए हैं।इसी क्रम में कृषि फार्म केला नगर स्थित बालक पाठशाला संख्या 60 में कायाकल्प कार्य के लिए ₹29.89 लाख, वार्ड संख्या 61 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजा नगर में रसोईघर एवं बालक-बालिका शौचालय निर्माण के लिए ₹15.69 लाख, वार्ड संख्या 80 के बालक पाठशाला संख्या 19 हमदर्द नगर डी में टाइलीकरण एवं रसोईघर निर्माण के लिए ₹14.89 लाख, वार्ड संख्या 61 के प्राथमिक विद्यालय राजा नगर में टाइलीकरण, रसोईघर निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए ₹12.87 लाख, वार्ड संख्या 40 के सारसौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिट्टी भराव, किचिन निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ₹8.77 लाख, वार्ड संख्या 28 के खिरनी गेट के सामने गंभीरपुरा स्थित प्राथमिक बालक पाठशाला में टाइलीकरण, पानी की फिटिंग एवं रंगाई-पुताई के लिए ₹3.99 लाख, वार्ड संख्या 01 के नगला मानसिंह स्थित जूनियर प्राथमिक स्कूल में कमरा, बरामदा एवं इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए ₹29.99 लाख, वार्ड संख्या 41 के सुखरावली स्थित जूनियर प्राथमिक स्कूल में कमरा, बरामदा, टॉयलेट एवं हैंडवॉश निर्माण के लिए ₹29.93 लाख, वार्ड संख्या 11 की प्राथमिक कन्या पाठशाला नंबर 33 के नवीनीकरण कार्य के लिए ₹28.65 लाख, वार्ड संख्या 15 के नगला मसानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रंगाई-पुताई, मरम्मत एवं टाइलीकरण कार्य के लिए ₹5.04 लाख, देहली गेट बालक पाठशाला नंबर 20 में प्लास्टर एवं रंगाई-पुताई के लिए ₹2.90 लाख, वार्ड संख्या 68 के ख्वाजा चौक स्थित कन्या पाठशाला नंबर 10 पीएस में टाइलीकरण, शौचालय एवं रंगाई-पुताई सहित मरम्मत कार्य के लिए ₹12.96 लाख, वार्ड संख्या 84 के ठाकुर वाली गली स्थित पीएस बालक पाठशाला नंबर 50 में टाइलीकरण, शौचालय मरम्मत एवं एक हॉल निर्माण के लिए ₹21.18 लाख तथा वार्ड संख्या 07 की कन्या पाठशाला नंबर 36, होली चौक, पला साहिबाबाद में स्कूल निर्माण कार्य के लिए ₹29.90 लाख किया जाएगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर में नगरीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणना से इसी क्रम में शहर के 87 विद्यालयों के कायाकल्प की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है और प्रथम चरण के अंतर्गत 26 विद्यालयों के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। तत्काल निविदा पूर्ण करने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा जिससे आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाए। संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जाएंगे।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में अलीगढ़ नगर निगम विकास विरासत और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर हो रहा है शहर का विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर निगम द्वारा शहर के 87 विद्यालयों के कायाकल्प की दिशा में उठाया गया कदम इसी सोच का हिस्सा है।



