उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी उच्च नेतृत्व व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी की ओर से शंखनाद
मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री इमरान मसूद सांसद, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित काफी अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

अलीगढ़
वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी उच्च नेतृत्व व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी की ओर से शंखनाद – 2027 कार्यक्रम का आगाज़ आज अलीगढ़ से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री इमरान मसूद सांसद, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित काफी अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व ब्रजप्रांत सह प्रभारी श्री कुनाल चौधरी पुर्व विधायक ने किया और अध्यक्षता पूर्व विधायक विवेक बंसल ने की। मैरिस रोड स्थित शहनाई मैरिज होम में हुई इस विशाल जनसभा के प्रारंभ में राजेंद्र पाल गौतम, सलमान खुशींद, इमरान मसूद व मंचासीन वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने महर्षि बाल्मीकि जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धापूर्वक्क नमन किया। इस अवसर पर प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार के ऊपर कढ़े प्रहार करते हुए कहा कि यदि हमें भाजपा के आतंक से बचना है तो संविधान को बचाने व वोट चोरी रोकने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर एक नवम्बर 2026 को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भारी जनसमर्थन जुटाने की आवश्यकता है जिससे कि जनसमर्थन के बल पर हमरे नेता राहुल गाँधी जी देश के राजनैतिक क्षितिज पर और मजबूती के साथ खड़े हुए नज़र आयें। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा के भारत गंगा जमुनी रहजीब का देश है और यहाँ देश की जनता को हिन्दू मुस्लिम के नाम पर बांटने वाले लोगों के मंसूबे कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे । इमरान मसूद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार हम लोगों को लड़ाने का कार्य कर रही है वो पत्रों पर युवाओं पर लगातार अत्याचार कर रही है, मझले व्यापरी व किसानों को श्रमिकों का भारी उत्पीड़न कर रही है संवेदा कर्मियों के संख्या बढ़ाकर वो स्थाई रोज़गार को समाप्त कर रही है जिसका विपरीत असर कमजोर वर्ग के तबकों पर पड़ रहा है। कुनाल चौधरी ने कहा कि आज हमारे नेता मा राहुल गाँधी जी पूरी मजबूती के साथ देश की दमनकारी सरकार के सामने सीना तानकर खड़े है और वक्त का तकाजा है कि प्रत्येक कांग्रेसजन उनके पीछे मजबूती से खड़े होकर उनको और शक्तिशाली बनाये जिससे कि वो भाजपा सरकार से और ताकत से लड़ सकें और उसे परास्त कर सकें ।

समस्त कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम की सफलता पर उनको बधाई दी। और इस जनसभा में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 1 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला में होने वाली महारैली की सफलता के लिए जीजान से जुट जाएँ। कार्यक्रम में आज प्रभारी राजेंद्र पाल के समक्ष कुछ समाज सेवी व अन्य पार्टी छोड़कर लोंगों ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें सेवानिवृत IPS राहुल यादवेंदु, साध्वी हंसमुखी राजपूत, किसान यूनियन के काशिफ तनवीर, राहत खान, निघत हुसना आदि थे। इस विशाल जनसभा प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, पूर्व सांसद सत्या बहन, पूर्व प्रदेश महासचिव रुही जुवैरी, पश्चिमी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ल, श्यौराज जीवन, मुकेश धनगर, पार्षद विजेंद्र सिंह बघेल, दिलशाद पहलवान, वीनेश कुमार सिंह, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुं० कृष्ण प्रताप सिंह, रौशनी सिंह, मोहम्मद मंसूर, श्यामपाल बघेल, अजीत चौधरी, रिदा खान, विजय मास्टर, अर्जुन सिंह दिवाकर, सुखवीर सिंह बघेल, भपेन्द्र प्रताप सिंह, जगवीर चौधरी, शिवम् शर्मा, अमीरुद्दीन लाला, महरुद्दीन महरु, कैलाश वाल्मीकि, राघवेन्द्र सिंह राघव, बिरजू जाटव, लोकेश चौधरी, खालिद हाशमी, आनंद बघेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, साबिर अहमद, शाहरुख खान, अखिलेश प्रजापति, आमिल हसन चौधरी गंगाराम, वंदना सिंह, हिना मिर्जा, गोपाल मिश्रा, चौधरी जयपाल सिंह, सीता शर्मा, डा शेरपाल सिंह सिंह, अली मुलेमान, पूर्व अध्यक्ष नौशाद कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, हिमांशु अग्रवाल, अनुराग प्रताप सिंह, जयवीर उपाध्याय, मोहम्मद सुहैल अख्तर, डा शंकरलाल, हाजी इलियास, अनवर अकील, अरविन्द शर्मा, नाथूराम रसक, सुरेश बघेल, शाहिद खान, नादिर खान, सलीम टेलर, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद ताज मेव, पूरनचंद देशमुख, सय्यद वसीम अहमद, प्रतिमा सिंह, जफरुदीन गद्दी, तनूजा देशराजन, आमिर मुताज़िर, शबाज जियाउद्दीन, सोनू शर्मा, शिव कुमार, ओमप्रकाश जी, आमिर मुताज़िर, कुतुब खान, बाबुद्दीन अब्बासी, ऋषि भारद्वाज, शीलू चंदेल, लेखराज सिंह एड, जाकिर हुसैन, शाइस्ता खान, परवीन साबरी, वीरेंद्र दीक्षित, जॉनी चौधरी, चौधरी वेदवीर सिंह, हरिओम माहौर, संदीप सिंह, विनय अग्रवाल, अनिल चौहान, परवेज अहमद, सय्यद मुबश्शिर, वसीम मलिक, विंसेंट जोयल, नबी अहमद खान, सौरभ पाराशर, गौरांग देव चौहान, प्रशांत सिंह, तय्यब कुरैशी, निजाम खान, दिलशाद सय्यद शहजाद हुसैन, बिजौली ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह सिंह यादव, जवां ब्लॉक अध्यक्ष अजीत चौधरी, चंडोस ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, खैर ब्लॉक अध्यक्ष धनेश शर्मा, टप्पल ब्लॉक अध्यक्ष अभिलाष चौधरी, अकराबाद ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप गौतम, खैर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, आदि के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



