अलीगढ़

विकास,विश्वास, विरारत का होगा भव्य समागम दीपोत्सव में-13 नवंबर को भव्य रूप से नगर निगम मनाएगा दीपोत्सव-नागरिकों का प्रवेश रहेगा निःशुल्क

अचल सरोवर एक बार फिर जगमगायेगा दीपो से-महापौर व नगर आयुक्त की पहल पर इस बार आकर्षण का केंद्र बनेंगे ड्रोन शो

पहली बार अचल सरोवर पर उड़ेंगे ड्रोन-होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली व आतिशबाजीड्रोन व लेज़र शो से देखगे शिव तांडव, गणेश वंदना, राम आरती, रामायण-वंदेमातरम, जय हो व देश भक्ति गानों पर होगा भव्य लेज़र बिम शो का होगा आयोजनदीपोत्सव-2026 एक दीप स्वच्छता के नाम की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायज़ामहापौर व नगर आयुक्त का वादा-भव्य व ऐतिहासिक होगा दीपोत्सव कार्यक्रम-नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में आने का नगर निगम ने भेजा निमंत्रणउत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़वासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क इस बार अलीगढ़ के अचल सरोवर पर 13 नवंबर को शाम 6 बजे भव्य रूप से दीपोत्सव-एक दीप स्वच्छता के नाम का आयोजन होंने जा रहा हैनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस बार नगर निगम द्वारा दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए अचल सरोवर पर दीप जलाने के साथ पहली बार ड्रोन शो व शिव मंदिर के पास भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति व लेज़र बीम शो व भव्य आतिशबाजी का आयोजन निश्चित रूप से भव्य व आकर्षण का केन्द्र बनेगाउन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित दीपोत्सव में अचल सरोवर स्थित महा आस्था परिसर, पश्चिमी घाट, भगवान शिव मंदिर परिसर, अचल सरोवर, वाल्मीकि घाट एवं सीता राम घाट सहित विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगाया जाएगा किया जाएगा दीपों की जगमगाहट धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संगम से अचल सरोवर भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप धारण करेगा।पहली बार होगा ड्रोन शोनगर आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान करने के लिए ड्रोन शो लेजर शो, लेजर बीम शो तथा विभिन्नसांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराया जाएगा की। कार्यक्रम में शिव तांडव, गणेश वंदना, राम आरती, रामायण, वंदेमातरम्, जय हो एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम को सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर करेंगी। ड्रोन एवं लेजर शो के माध्यम से आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे वहीं भव्य आतिशबाजी से आयोजन की शोभा बढ़ाने की योजना है।अचल पर होगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियोंनगर आयुक्त ने बताया कि इस बार अचल सरोवर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा स्वच्छता का संदेश और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।एक दीप स्वच्छता के नामनगर आयुक्त ने बताया कि दीपोत्सव एक दीप स्वच्छता के नाम की मूल भावना के अनुरूप यह आयोजन केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा। प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाए तथा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, जलाशयों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे इसलिए जागरूकता के लिए ये भव्य आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नगर निगम अलीगढ़ द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जोनल अधिकारियों तथा प्रवर्तन दलों की कुल आठ टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को निर्धारित स्थलों पर दीप प्रज्वलन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम लीडरों को उनके सहयोगी अधिकारियों सहित दीप प्रज्वलन का लक्ष्य एवं स्थान भी निर्धारित किए गए हैं।नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि दीपोत्सव केवल दीप प्रज्वलन का नहीं, बल्कि अलीगढ़ की स्वच्छता संस्कृति और जनजागरूकता का प्रतीक का आयोजन होगा।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अलीगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। अचल सरोवर जैसे आस्था के केंद्र पर दीपोत्सव का आयोजन शहरवासियों के लिए गौरव का विषय है। माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप दीपोत्सव–एक दीप स्वच्छता के नाम के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि दीपावली और दीपोत्सव जैसे पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ हमें अपने शहर को गंदगी से मुक्त, स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लेना चाहिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अचल सरोवर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था सांस्कृतिक गौरव और स्वच्छता जनभागीदारी का आदर्श संगम होगा। दीपों की रोशनी, ड्रोन शो, लेजर शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आयोजन को यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।महापौर व नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे कार्यक्रम में निःशुल्क उत्साहपूर्वक भाग लें उक्त कार्यक्रम पूर्ण रूप से नागरिकों नक लिए निःशुल्क है। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं, कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें और अचल सरोवर की स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखने में अपना योगदान दें

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!