
अलीगढ़ : संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शनिवार 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक परिवहन मेले का आयोजन किया जा रहा है।संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक कुमार शाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेले में परिवहन विभाग से सम्बन्धित प्रमुखता से विभिन्न सेवायें- लम्बित कर एवं अन्य बकाये की मौके पर वसूली, उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान नियमावली-1998 के नियम-24 के अन्तर्गत शास्ति में छूट का लाभ देते हुए बकाया निस्तारण, नये वाहनों का तत्काल पंजीयन अप्रूवल, फिटनेस आवेदन, नवीनीकरण सम्बन्धित प्रक्रिया, नये परमिट एवं परमिट नवीनीकरण का तत्काल अप्रूवल, स्क्रैप वाहन के स्थान पर नये वाहन के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने समस्त वाहन स्वामियों, ट्रक, बस, ऑटो-रिक्शा, टैम्पो, ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष, सचिव, वाहन डीलर्स, स्कूल प्रबन्धक, प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि निर्धारित समय व स्थान पर परिवहन मेले में उपस्थित होकर परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ उठायें और परिवहन मेले को सफल बनाये जाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने का कष्ट करें।



