वार्ड संख्या 43, जोन-03 में जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे पूर्ण
31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा नगर निगम सीमा के अंतर्गत वार्ड संख्या 43, जोन संख्या 03 में जीआईएस (GIS) आधारित प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे के अंतर्गत दर्ज किए गए भवनों एवं संपत्तियों के विवरण के संबंध में संबंधित भवन स्वामियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा संबंधित वार्ड के भवन स्वामियों को सूचित किया गया है कि सर्वे में दर्ज उनके भवनों एवं संपत्तियों का विवरण नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट nnaligarh.in, नगर निगम कार्यालय के हेल्प डेस्क तथा नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।उन्होंने बताया कि यदि किसी भवन स्वामी को सर्वे में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति अथवा अन्य कोई आपत्ति है, तो वह 31 अक्टूबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक नगर निगम कार्यालय के हेल्प डेस्क पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। नगर निगम द्वारा प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन कराया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत भवनों एवं संपत्तियों के विवरण को अंतिम रूप देते हुए नियमानुसार प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम ने संबंधित वार्ड के समस्त भवन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने भवन एवं संपत्ति से संबंधित सर्वे विवरण का अवलोकन अवश्य कर लें। यदि विवरण में कोई त्रुटि हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कराकर उसके निराकरण की प्रक्रिया में सहयोग करें।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ का उद्देश्य जीआईएस आधारित सर्वे के माध्यम से संपत्तियों का व्यवस्थित एवं पारदर्शी अभिलेखीकरण सुनिश्चित करना तथा कर निर्धारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।



