क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में वृहद रोजगार मेला 03 एवं 04 नवंबर को
1500 से अधिक रिक्त पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा

अलीगढ़ : वृहद रोजगार मेले का आयोजन दीक्षित महाविद्यालय भटौला, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, मॉडल कैरियर सेन्टर एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में इण्डस्ट्रीयल एरिया आई०टी०आई रोड स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 03 एवं 04 नवंबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में 25 से अधिक कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर लगभग 1500 से अधिक रिक्त पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में एनआईआईटी दिल्ली, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, ईएफएस प्रा०लि० सुडियाल अलीगढ़, एसआईएस देहरादून, पेटीएम सर्विस नोयडा, एचडीएफसी फाईनेन्स अलीगढ एवं अन्य के द्वारा सिक्यौरिटी सर्विस, मार्केटिग, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज, टेलीकालर आदि के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी०टैक०, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। पोर्टल पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही रोजगार मेले मंे प्रतिभाग कर पायेंगे। रोजगार मेले में सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आई०डी०, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क करें।



