अलीगढ़

सिर्फ उपचार ही नहीं, परिवार की रसोई तक पहुंची मानव सेवा की पहल

घर की जिम्मेदारियां, बच्चों का भविष्य और दो वक्त की रोटी का इंतजाम तक मुश्किल

अलीगढ़, जब परिवार का मुखिया बीमार पड़ जाता है, तो इसका असर केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी पर पड़ता है। घर की जिम्मेदारियां, बच्चों का भविष्य और दो वक्त की रोटी का इंतजाम तक मुश्किल हो जाता है। हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ के संज्ञान में एक ऐसा ही जरूरतमंद परिवार आया, जिसके मुखिया श्री विष्णु शर्मा बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। परिवार के सामने उपचार के लिए आर्थिक संकट खड़ा हुआ, जिस पर संस्था ने आगे आकर उनके उपचार में सहयोग किया। लेकिन उपचार में मदद मिलने के बाद भी परिवार की परेशानियां कम नहीं हुईं। घर का मुखिया ही जब बीमारी के कारण काम करने में असमर्थ हो जाए, तो परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। धीरे-धीरे घर में राशन की समस्या उत्पन्न होने लगी। परिवार की इस परिस्थिति और जरूरत को समझते हुए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने आज परिवार को राशन किट व अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध कराकर सहयोग किया। संस्था का उद्देश्य केवल मरीज के उपचार में मदद करना ही नहीं, बल्कि बीमारी से प्रभावित पूरे परिवार की परिस्थितियों को समझते हुए उनकी जरूरतों में भी सहभागी बनना है। संस्था का मानना है कि मानव सेवा का वास्तविक अर्थ यही है कि किसी जरूरतमंद परिवार को कठिन समय में अकेला महसूस न होने दिया जाए। इस मानवीय सेवा कार्य में डॉ. ए.के. शर्मा का सहयोग रहा। उनके सहयोग से जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाने का यह प्रयास सफल हुआ। संस्था की ओर से उपस्थित सदस्य मिंकू गर्ग, विवेक पुंडीर, डॉ. डी.के. वर्मा एवं सुनील कुमार रहे। हमारा संकल्प है कि जरूरतमंद को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि जरूरत के समय वास्तविक सहयोग भी मिले।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!