अलीगढ़

योगी सरकार में किसान-मजदूर के नवाचार को मिलेगा मंच, निखरेगी प्रतिभा

जिला विज्ञान क्लब की ओर से असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों की 18 नवंबर को लगेगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी

अलीगढ़ : योगी सरकार में विज्ञान और नवाचार को गांव-गरीब तक पहुंचाने की मुहिम तेज हो गई है। अलीगढ़ समेत प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित होने जा रही है। जिसमें ग्रामीण इलाकों के लोगों में छुपी हुई वैज्ञानिक प्रतिभा सबके सामने आएगी। इससे न सिर्फ उन प्रतिभाओं से हर कोई रूबरू होगा बल्कि प्रतिभावान को भी सम्मान मिलेगा। डीएम की अध्यक्षता में संचालित जिला विज्ञान क्लब इस प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य नव प्रवर्तन के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाना और स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मान देना है।किसान, मेकैनिक और शिल्पकारों की वैज्ञानिक सोच को मिलेगा सम्मान:अक्सर देखा जाता है कि असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तक किसान, मेकैनिक, मजदूर या शिल्पकार होते हैं। वह विज्ञान की औपचारिक शिक्षा नहीं लेते, फिर भी उनकी सोच वैज्ञानिक होती है। बिना किसी बाहरी आर्थिक या तकनीकी मदद के वे अपने बलबूते पर नई चीजें बना लेते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद वे रोजमर्रा की समस्याओं का हल निकाल लेते हैं। योगी सरकार की मंशा है कि ऐसी प्रतिभाओं को मंच मिले। इस प्रदर्शनी में वे अपनी खोजें और आविष्कार आम लोगों के सामने रख सकेंगे। संयुक्त निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने यह आदेश जारी किया है।रतनप्रेम डीएवी कॉलेज में लगेगी प्रदर्शनी, 300 प्रतिभागी होंगे शामिल:

प्रदर्शनी का स्थान रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज रखा गया है। 18 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 200 से 300 प्रतिभागी और लाभार्थी शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी बताएगी कि नवाचार सिर्फ बड़ी प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। खेत में काम करने वाला किसान भी आविष्कार कर सकता है। बस उसे एक मंच की आवश्यकता है। उसके अविष्कार को पूरी दुनिया देखेगी।जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह पहल योगी सरकार की विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की नीति की बड़ी उपलब्धि है। जिससे अलीगढ़ में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा। मनरेगा, श्रम विभाग, पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग समेत दर्जन भर विभागों से 8 नवंबर तक योग्य प्रतिभागियों की सूची मांगी गई है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!