अलीगढ़
जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2027 का आयोजन 05 नवंबर को
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में होगी ’’एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ पर भाषण प्रतियोगिता

अलीगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत के द्वारा जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन 05 नवंबर को प्रातः 10 बजे से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेरा युवा भारत के माध्यम से आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2027 में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष के युवा जिला स्तरीय विषय ’’एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ पर 3 मिनट की अवधि की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के युवा पंजीकरण लिंकः https://mybharat.gov.in/ या क्यू आर कोड स्कैन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।



