प्रयागराज में 19 नवंबर को मैराथन एवं हाफ मैराथन का होगा आयोजन
विजेता को मिलेगी 2 लाख रूपये की पुरस्कार राशि

अलीगढ़ : खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज एवं जिला प्रशासन प्रयागराज द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 41 वीं अखिल भारतीय प्रायजमनी इन्दिरा मैराथन 42.195 किलोमीटर एवं हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर पुरूष एवं महिला वर्ग का आयोजन प्रयागराज में 19 नवंबर को एतिहासिक स्थल आनन्द भवन से प्रातः 6ः30 बजे किया जायेगा।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में देश एवं प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंन्तर्राष्ट्रीय धावक-धाविका भाग लेंगे। मैराथन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज पर समाप्त होगी, विजेता खिलाडियों को अपरान्ह 2ः30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में पुरस्कृत किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इन्दिरा पुरूस्कार के रूप में फुल मैराथन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को क्रमशः 02 लाख, 01 लाख एवं 75 हजार के साथ ही 10-10 हजार के 10 सांत्वना पुरस्कार एवं हाफ मैराथन के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः 51 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार के साथ ही 5100-5100 के तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक धावक-धाविका इन्दिरा मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए अपनी प्रविष्टि 17 नवम्बर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मदन मोहन मालवीय स्टेडयम (कम्पनी बाग), प्रयागराज के E-mail:- indiramarathonprayagraj@gmail.com पर भेजने का कष्ट करें, साथ ही खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि ऑन लाइन के माध्यम से www.indiramarathon.co.in पर भी कर सकते हैं।
—-
सहायक निदेशक सूचना, अलीगढ़।



