मदार गेट में गूंजा दीपावली महोत्सव का उल्लास, व्यापारियों के सम्मान में हुआ भव्य लंच भोज
अलीगढ़, मदार गेट व्यापार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को दीपावली महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया

अलीगढ़, मदार गेट व्यापार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को दीपावली महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।,,, इस अवसर पर एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान में लंच भोज का आयोजन हुआ,, जिसमें बाजार के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश गुप्ता लीडर जी ने अत्यंत कुशलता से किया।,,, अध्यक्षता संरक्षक श्री चंद्र किशोर जलाली वाले एवं श्री विनोद कुमार भल्ला जी ने संयुक्त रूप से की।व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा
महोत्सव के साथ ही व्यापारी हितों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई।,,,, संरक्षक श्री हरिकिशन अग्रवाल जी ने प्रशासन से मांग की कि हाउस टैक्स के बिलों में व्याप्त त्रुटियों को तत्काल दूर कर सुधार किया जाए, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ व परेशानी से मुक्ति मिल सके।
प्रभारी दीपक जलाली ने बाजार के अंदर बैटरी रिक्शों के अव्यवस्थित संचालन से हो रही जाम व दुर्घटनाओं की समस्या को उठाते हुए, बाजार में इनके संचालन पर रोक लगाने की मांग की।, श्री चंद्र किशोर जलाली वालों ने,,, बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी पुरजोर आवाज बुलंद की उपस्थित व्यापारियों ने तालियों के साथ इन मांगों का पूर्ण समर्थन किया।
एकता का दिखा अद्भुत नजारा—-
— यह सम्मिलित हुऐ-
कार्यक्रम में – संरक्षक श्री प्रवेश नायर जी, श्री उमेश अरोड़, श्री राकेश रावल, श्री रमेश अरोड़ा, अमित अरोड़ा,
मनीष क्रोकरी, हामिद टेलीकॉम, केवल रावल, श्री पुष्पेंद्र कुमार- सौरव वाष्र्णेय सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाजार में एकता, भाईचारा और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
अंत में सभी व्यापारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे बाजार के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे।



