जनगणना-2027: स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता के लिए जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान
16 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन अलग-अलग विभागों, संस्थाओं एवं वर्गों को जोड़कर चलाया जाएगा अभियान

अलीगढ़ : भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के सफल संचालन और नागरिकों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में 16 से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश कुमार ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य संस्थाओं को निर्धारित दिवसों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की निर्धारितअवधि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक है। इससे पूर्व नागरिकों की सुविधा के लिए 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना से नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं भरने का अवसर मिलेगा और जनगणना प्रक्रिया में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित होगी।जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक दिन को एक निर्धारित थीम से जोड़ते हुए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। 16 नवंबर को राजस्व एवं प्रशासन दिवस पर समस्त विभागों, कार्यालयों, राजस्व विभाग और जनप्रतिनिधियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। 17 नवंबर को स्थानीय निकाय एवं ग्रामीण विकास दिवस के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों, कृषि एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियां संचालित होंगी।18 नवंबर को सामुदायिक संस्थान एवं मीडिया दिवस के अवसर पर विकास विभाग के अंतर्गत एसएचजी, एनआरएलएम और प्रमुख मीडिया संस्थानों के सहयोग से स्व-गणना का प्रचार किया जाएगा। 19 नवंबर को सामुदायिक नेतृत्व एवं शहरी क्लस्टर दिवस के अंतर्गत मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं अन्य सामुदायिक स्थलों, रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। जिले में निवासरत पद्म पुरस्कार प्राप्त विशिष्ट व्यक्तियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।20 नवंबर को न्यायिक दिवस के अवसर पर न्यायपालिका एवं बार एसोसिएशन के माध्यम से, 21 नवंबर को वर्दीधारी बल दिवस के अंतर्गत पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं अग्निशमन विभाग के माध्यम से स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। 22 नवंबर को केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस पर बैंकिंग संस्थानों, रेलवे, डाक विभाग, एनएचएआई एवं कोषागार सहित संबंधित कार्यालयों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 23 नवंबर को शिक्षा दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्व-गणना की जानकारी दी जाएगी। 24 नवंबर को स्वास्थ्य दिवस पर सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को अभियान से जोड़ा जाएगा।इसी क्रम में 25 नवंबर को उद्योग एवं परिवहन दिवस के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सिनेमा प्रबंधकों एवं परिवहन संस्थाओं के माध्यम से, 26 नवंबर को महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस पर महिला संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 27 नवंबर को डिजिटल एक्सेस सपोर्ट एवं विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के दिवस पर जनसेवा केंद्रों के माध्यम से स्व-गणना में सहायता उपलब्ध कराने और दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग देने पर विशेष जोर रहेगा। 28 नवंबर को वर्क फ्रॉम होम दिवस के अंतर्गत इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से स्व-गणना का प्रचार किया जाएगा। 29 नवंबर को प्राइड दिवस पर ट्रांसजेंडर एवं अन्य संबंधित समुदायों को जागरूक किया जाएगा। वहीं 30 नवंबर को किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समितियों, कृषि संगठनों, पशुपालन एवं उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों और ग्रामीण परिवारों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित दिवसों पर अपने-अपने विभागीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों, स्कूलों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य संबंधित इकाइयों में स्व-गणना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। निर्धारित दिवस के नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं भी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया एवं पोर्टल के उपयोग की जानकारी देने के लिए भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक वीडियो भी देखा जा सकता है। वीडियो लिंक https://www.youtube.com/watch?v=GpP_DO9rpBQ&t=32s है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ जनगणना कंट्रोल रूम, कलेक्ट्रेट अलीगढ़ के व्हाट्सएप नंबर 8006645456 पर उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार एवं नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अतः स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें और जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।



