अलीगढ़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस 18 नवंबर को
विकास भवन सभागार में 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान दिवस में तकनीकी सत्र के साथ ही किसान बन्धुओं की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वह अपनी समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए नियत समय व स्थान पर किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।


