नागरिक सुरक्षा विभाग की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के उदघाटन कार्यक्रम यातायात रैली का आयोजन किया गया
मा0 विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी नियंत्रक महोदय नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी नगर महोदया श्रीमती संगीता देवी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के आदेशानुसार उप नियंत्रक महोदया सुश्री संगीता त्रिपाठी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के निर्देशन में तथा चीफ़ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी0पी0सिंह नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के उदघाटन कार्यक्रम यातायात रैली का आयोजन किया गया
अलीगढ़ सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए प्रदेशभर में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय, अलीगढ़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए बाइक एवं स्कूटी रैली तथा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली संभागीय परिवहन कार्यालय से शुरू होकर मसूदाबाद चौराहा, जेल रोड, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट, यूनिवर्सिटी सर्किल, लाल डिग्गी, जिलाधिकारी आवास, सुभाष चौक, कठपुला एवं रसलगंज चौराहा होते हुए वापस परिवहन कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गलत तरीके से वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग शामिल हैं।संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक कुमार शाह ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सतेंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ ही शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाए जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत नागरिक सुरक्षा कोर के जवान जगह जगह स्थानों पर जाकर यातायात नियमो का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे।यातायात निरीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के तीन प्रमुख कारण चालक की नींद व थकान, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय नशेबाजी करना हैं। वहीं एडवाइजर अरुण श्रीवास्तव ने दोपहिया वाहन चालकों को बीआईएस मानकों के हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में श्री दीपक कुमार शाह संभागीय परिवहन अधिकारी, श्री दिनेश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्री सतेन्द्र कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन प्रवर्तन), सुश्री सान्या सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (सड़क सुरक्षा प्रवर्तन), डॉ० ज्योति मिश्रा यात्री मालकर अधिकारी, श्री अनुराग सिंह वर्मा संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं प्रवर्तनकर्मी, श्री धनंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी (यातायात), सिविल डिफेंस, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ सुश्री संगीता सिंह सिविल डिफेंस, श्री सी०पी० सिंह चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर, श्री अरूण श्रीवास्तव, एडवाईजर, ट्रैक्स सोसायटी ऑफ एनजीओ, यातायात निरीक्षक एवं यातायात उपनिरीक्षक, 50 एन०सी०सी० कैडेट्स, 60 सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक, ट्रक बस टैम्पो ई-रिक्शा एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं चालक सहित परिवहन कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 300 व्यक्तियों द्वास प्रतिभाग किया गया।संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स तथा ट्रक, बस, टेंपो एवं ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और चालकों सहित लगभग 300 लोगों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने की अपील की। नागरिक सुरक्षा विभाग के सैक्टर वार्डन गृह अग्निशमन प्राथमिक चिकित्सा के जवानों ने शासन प्रशासन के साथ मिलकर रैली को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया



