अलीगढ़

प्रोपर्टी डीलर को नगर निगम संपत्ति पर कब्ज़ा करना पड़ा भारी

नगर आयुक्त के एक्शन पर सहायक नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

नगर आयुक्त के एक्शन पर सहायक नगर आयुक्त ने की कार्रवाईदेव सैनी वार्ड 24 के ऊसर भूमि पर अवैध कब्जा करना पड़ा भारी-नगर आयुक्त की नसीहत अगर दोबारा अतिक्रमण करने की गुस्ताख़ी तो नगर निगम दर्ज कराएगा एफआईआर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर नगर निगम की कार्रवाई जारीनगर निगम की वार्ड 24 देव सैनी में गाटा संख्या 309 एरिया लगभग 252 हेक्टेयर ऊसर जेडी की भूमि पर स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर पीताम्बर सर्वेश देवी द्वारा अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करने के प्रकरण पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सख़्त एक्शन लेते हुए सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति विभाग व प्रवर्तन टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच व नगर निगम भूमि की पैमाइश करवाये जाने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को दिए।प्रकरण की जानकारी गत दिनों जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संज्ञान में लाई गई थी शिकायतकर्ताओं ने अवगत कराया था कि उक्त गाटा संख्या में स्थित नगर निगम की लगभग 252 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में नगर निगम के संपत्ति विभाग एवं प्रवर्तन टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच भूमि की पैमाइश तथा वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

 

♦️प्रभावी कार्रवाई♦️नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव नगर निगम संपत्ति विभाग से राजस्व निरीक्षक चोब सिंह, राम प्रकाश सिंह एवं प्रवर्तन टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं जांच-पड़ताल करते हुए नगर निगम की भूमि की पैमाइश कराई गई। जांच के दौरान नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जे की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया।नगर आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई के उपरांत नगर निगम की भूमि पर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड भी स्थापित कराया गया जिससे भूमि की सरकारी स्थिति स्पष्ट रहे और भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा दोबारा अवैध कब्जा अथवा प्लॉटिंग करने का प्रयास न किया जा सके।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियां सार्वजनिक संपत्ति हैं और इन पर किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा अनधिकृत निर्माण अथवा प्लॉटिंग किया जाना किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर निगम की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए संपत्ति विभाग को लगातार निगरानी रखने तथा ऐसी सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी विवादित अथवा सरकारी भूमि पर हो रही प्लॉटिंग के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त किए बिना भूखंडों की खरीद-फरोख्त न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नगर निगम प्रशासन को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!