अलीगढ़

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

168 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद करने की कार्रवाई, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

अलीगढ़, प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

अधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिजनों को भी हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों एवं अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।इसके साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोई भी अवैध स्टैंड संचालित नहीं पाया गया। सड़क किनारे एवं चौराहों पर बेतरतीब तरीके से खड़े टेंपो एवं ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा कर ही सवारियों को चढ़ाने एवं उतारने की हिदायत दी गई।इसके अतिरिक्त अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 19 ऑटो रिक्शा के चालान किए गए तथा अनधिकृत संचालन में 9 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं 2 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य अभियोगों में 140 वाहनों के चालान किए गए।इस प्रकार जनपद में कुल 168 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद करने की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत अभियान निरंतर जारी रहेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!